ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशियाई बाजारों पर दबाव

ग्लोबल मार्केट से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। शॉर्ट कवरिंग के सपोर्ट से वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांक पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ कारोबार करने के बाद बंद हुए। हालांकि आज डाउ जॉन्स फ्यूचर्स मामूली गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजारों में भी पिछले सत्र के दौरान तेजी बनी रही। दूसरी ओर एशियाई बाजारों में आज दबाव का माहौल बना हुआ है।

अमेरिका में इसी सप्ताह केंद्रीय बैंकों की पॉलिसी रेट मीटिंग होने वाली है। उसके पहले बाजार में हुई शॉर्ट कवरिंग के कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक 1 प्रतिशत से अधिक की मजबूती के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स 500 अंक से अधिक की उछाल के साथ बंद होने में सफल रहा। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 1.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,166.82 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डेक 146.47 अंक यानी 1.16 प्रतिशत की बढ़त के साथ 12,789.48 अंक के स्तर पर बंद हुआ। दूसरी ओर, डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज 0.17 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 32,873.40 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है।

यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। एफटीएसई इंडेक्स 0.49 प्रतिशत उछल कर 7,327.39 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 0.44 प्रतिशत की छलांग लगा कर 6,825.07 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 0.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 14,716.54 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

एशियाई बाजारों में आज दबाव की स्थिति बनी हुई है। एशिया के 9 बाजारों में से सिर्फ 1 का सूचकांक बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहा है, जबकि 8 सूचकांक गिरावट के साथ लाल निशान में बने हुए हैं। निक्केई इंडेक्स अभी तक के कारोबार में 223.79 अंक यानी 0.73 प्रतिशत की तेजी के साथ 30,920.75 अंक के स्तर पर पहुंचकर कारोबार कर रहा है।

दूसरी ओर, गिफ्ट निफ्टी 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 19,195.50 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.02 प्रतिशत टूट कर 3,063.62 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। हैंग सेंग इंडेक्स 308.85 अंक यानी 1.77 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 17,097.51 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह कोस्पी इंडेक्स 1.18 प्रतिशत लुढ़क कर 2,283.39 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसके अलावा ताइवान वेटेड इंडेक्स 106.59 अंक यानी 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,043.09 अंक के स्तर पर, सेट कंपोजिट इंडेक्स 0.99 प्रतिशत टूट कर 1,382.06 अंक के स्तर पर, जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 0.78 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 6,683.32 अंक के स्तर पर और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.38 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,009.97 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *