ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भाजपा ने जिले में बूथ स्तर पर मनाई डॉ. मंगलसेन की जयंती

भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष बलदेव सिंह ग्रोहा के नेतृत्व में शुक्रवार को पार्टी के मजबूत आधार रहे डॉ. मंगल सेन की जयंती जिले में बूथ स्तर पर मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने डॉ. मंगल सेन को पुष्पांजलि देकर नमन किया।

भूना रोड स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष बलदेव सिंह ग्रोहा ने डॉ. मंगलसेन को याद करते हुए कहा कि डॉ. सेन बचपन से ही आरएसएस के सदस्य रहे और वे भारतीय जनता पार्टी के एक मजबूत आधार बने। लोगों में डॉ. मंगल सेन की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे लगातार सात बार रोहतक से भाजपा विधायक चुने गए। अपनी राजनैतिक कुशलता के कारण हरियाणा के उपमुख्यमंत्री भी बने। कार्यकर्ताओं को संभालना डॉ. सेन की प्राथमिकता रही। उनकी मजबूत व्यक्ति के रूप में पहचान थी। ग्रोहा ने कहा कि हरियाणा की राजनीति के भीष्म पितामह कहे जाने वाले डॉ. मंगल सैन ने सदा स्वच्छ राजनीति को बढ़ावा दिया। वे जनसंघ से जुड़े रहे। डॉ सेन हिंदुत्व, राष्ट्रवाद व भारतीय संस्कृति के वे सजग प्रहरी थे। आरंभ से ही उनके व्यक्तित्व में आत्मविश्वास, निर्भीकता और सत्यनिष्टा ऐसे कूट-कूट कर भरी हुई थी कि किसी भी परिस्थिति में वे अपने सिद्धांतों से विचलित नहीं होते थे। ऐसे महान नेता भाजपा के एक-एक कार्यकर्ता के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। इस अवसर पर भाजपा के जिला महामंत्री जगदीश शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी महेश शर्मा, किसान मोर्चा के जिला महामंत्री राधेश्याम झाझड़ा, एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष रणजीत ओड सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *