ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पुलिस पर लगे युवक को हिरासत में लेकर पीटने के आरोप

हुगली जिले के चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट में भद्रेश्वर थाने के एंगस (टीओपी) की पुलिस पर एक युवक को नवमी की रात हिरासत में लेकर उसकी जमके पिटाई करने का आरोप लगा है।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, भद्रेश्वर नगरपालिका के वार्ड नंबर 13 के नतुनपाड़ा इलाके के निवासी सागर सिंह नामक युवक को पुलिस नवमी की रात मारते-मारते गाड़ी में चढ़ाया और उसके बाद एंगस फाड़ी में ले जाकर उसकी जमके पिटाई की। शुक्रवार को पुलिस ने सागर को छोड़ दिया। थाने से लौटने के बाद सागर के शरीर के विभिन्न हिस्सों पर गंभीर चोट के निशान देखे गए। सागर का आरोप है कि एंगस के जोनल इंचार्ज दिनेश सिंह ने थाने के अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर उनकी खूब पिटाई की।

सागर ने बताया कि नवमी की रात पुलिस ने उनके किसी परिचित को पकड़ा था। उन्होंने जब पुलिस से पूछा कि क्या हुआ है। इसके बाद ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारी बिगड़ गए और उन्हे पीटते-पीटते पुलिस जीप में चढ़ाया और थाने में ले जाकर उनकी खूब पिटाई की।

सागर सिंह को अब तक समझ में नहीं आ रहा है कि उनका क्या अपराध था जो पुलिस ने उनका ये हाल कर दिया। सागर सिंह एक सक्रिय तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ता है।

बहरहाल, इस घटना के दो दिन बीतने के बाद भी गुरुवार दोपहर तक चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारियों की चुप्पी नहीं टूटी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *