ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

भेण्डरी में शारदीय नवरात्र में सजाया गया हिंगलाज माता का दरबार, लग रही भीड़

भेण्डरी मगरलोड में पाकिस्तान में विराजमान मां हिंगलाज माता की जीवंत झांकी का निर्माण किया गया है, जो 51 शक्ति पीठ में एक है। बाजार चौक में 1000 मीटर लंबाई चौड़ाई पर बांस, बल्ली, पटसन, जूट बोरा से पर्वत गुफा झरना कृत्रिम तैयार किया गया है। साथ शीतला माता मंदिर में जोत जंवारा बोया गया है। शारदीय नवरात्र में 255 मनोकामनाएं जोत प्रज्ज्वलित किया गया है। गांव में माता सेवा समिति के द्वारा जसगीत से मां शीतला का दरबार गुंजन हो रहा। माता के दरबार का आकर्षण देखते ही बन रहा है। यहां धमतरी, कुरूद, मगरलोड से दर्शन के लिए भक्त पहुंच रहे हैं।

मैहर दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा माता हिंगलाज के झांकी स्थल पर अखंड ज्योति जलाया जा रहा है। पंडाल पर 15 फीट का मां दुर्गा मूर्ति विधि विधान से मंत्र उपचार कर मां दुर्गा की स्थापना की गई है। नौ दिनों तक मां भवानी कि शक्ति के भक्ति में भक्तगण डूबे रहेंगे साथ ही हिंगलाज माता की झांकी पूर्ण रूप से तैयार हो गया है। यहां दर्शन करने शाम को भक्तगणों की भीड़ लग रही है। यहां भक्त सर्वप्रथम प्रथम श्रीराम चंद्र हनुमान दर्शन करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। काली गुफा देखते हुए गणेश जी का दर्शन हो रहा है। मैहर शारदा माता का दरबार, नैनादेवी, भगवान जगन्नाथ, मानसादेवी, भगवान शिव, मां दुर्गा अलौकिक प्रतिमा जहां अखंड ज्योति जलाई जा रही है। साथ मां काली, मां वैष्णो देवी, माता हिंगलाज भूतेश्वर महादेव अंतिम दर्शन होगा। पर्दे के माध्यम से भारत और छत्तीसगढ़ प्रमुख शक्तिपीठ का तीर्थ स्थल का दर्शन रात्रि में कराया जा रहा है। पाकिस्तान से साक्षात् 51 शक्तिपीठ में से एक माता रानी का दर्शन झांकी के माध्यम से मिल रहा जोकि पूरी तरह निश्शुल्क है। यहां मैहर दुर्गा उत्सव निर्देशक गैद लाल साहू, समिति अध्यक्ष प्रहलाद ध्रुव, उपाध्यक्ष सुरेश साहू, कोषाध्यक्ष मोतीलाल साहू, संरक्षक संतोष बबला लालवानी, सलाहकार सरपंच प्रीत राम देवांगन सहित अन्य व्यवस्था बनाने में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *