ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

श्रीदुर्गा मंदिर मिश्रा टोली में आकर्षक लाइटिंग और फूलों की सजावट होगा आकर्षण का केंद्र

खूंटी की दुर्गा पूजा की चर्चा हो तो श्रीदुर्गा मंदिर मिश्रा टोली (डहुगुटू) की भव्य पूजा लोगों की जुबां पर रहती है। वैसे तो मिश्रा टोली मंदिर में सन 1941 से ही दुर्गा पूजा का आयोजन विधि-विधान और धूमधाम से मनाया जा रहा है, लेकिन वर्ष 1984 से यहां भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कर शानदार तरीके से पूजा का आयोजन किया जाने लगा। लगातार 28 वर्षों तक भव्य पूजा पंडाल का निर्माण करने के बाद यहां वर्ष 2012 में भव्य दुर्गा मंदिर का निर्माण किया गया।

मंदिर निर्माण के बाद यहां पूजा का वृहद आयोजन मंदिर में ही होने लगा, जिसकी चर्चा आज दूर-दूर तक होने लगी है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी यहां भव्य पूजा की तैयारियां प्रारंभ हो गई है। संचालन समिति के सदस्यों ने बताया कि दुर्गाेत्सव को लेकर मंदिर परिसर सहित आसपास के क्षेत्रों को आकर्षक ढंग से सजाने का काम किया जा रहा है। मंदिर को आकर्षक एवं मनभावन तरीके से फूलों से सुसज्जित करने का निर्णय लिया गया है। मिश्रा टोली का यह पूजा पंडाल आकर्षक साज-सज्जा के साथ ही आकर्षक विद्युत सज्जा के लिए भी पूरे जिले में चर्चित रहता है। नवरात्रि के दिन से यहां विधिवत पूजा पाठ प्रारंभ हो गया है। प्रत्येक दिन यहां सुबह आठ बजे तथा शाम में आठ बजे महाआरती की जाती है। इसमें सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल होते हैं। पूजा के उपरांत प्रत्येक दिन प्रसाद का वितरण भी किया जाता है।

दुर्गा मंदिर में भक्तों की उमड़ रही है भीड़।

दुर्गा पूजा शुरू होते ही शहर के मिश्रा टोली स्थित दुर्गा मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। सुबह-शाम होनेवाली आरती में भक्तों की उपस्थिति देखते ही बन रही है। आठ साल पूर्व बने दुर्गा मंदिर और यहां स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा अपनी भव्यता के कारण क्षेत्र में विशेष महत्व रखतीा है। यह शहरवासियों के लिए आस्था का भी केंद्र बन गया है। नवरात्रि में यहां की भव्यता देखते ही बनती है। बताया गया कि यहां की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि नवरात्रि में मां दुर्गा की प्रतिमा प्रत्येक दिन अलग- अलग वस्त्रों में नजर आती हैं। मंदिर समिति की ओर से इसके लिए खास व्यवस्था की गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *