ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कोटा, टोंक और गंगापुर में कई जगहों पर एनआईए का छापा

पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) साजिश मामले में नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार तड़के राजस्थान में तीन जगहों पर छापा मारा है। एनआईए की टीमों ने सुरक्षा के लिहाज से स्थानीय पुलिस की भी मदद ली है। टीम ने कुछ संदिग्धों को भी राउंड अप किया है।

एनआईए की टीमों ने बुधवार तड़के कोटा, टोंक और गंगापुर में पीएफआई के संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी। इसकी सूचना मिलते ही लोगों में हड़कंप मच गया। इन ठिकानों से मिले दस्तावेज और आईटी गैजेट्स को टीम खंगाल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *