ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

घर से लापता हुई लडक़ी को क्राइम ब्रांच कैट की टीम ने राजस्थान से ढूंढा

क्राइम ब्रांच कैट प्रभारी सरजीत सिंह की टीम ने घर से लापता हुई लडक़ी को बरामद करने का सराहनीय कार्य किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने शनिवार को बताया कि गुमशुदा 18 वर्षीय लडक़ी 15 सितंबर को अपने घर से बिना बताए कहीं निकल गई थी। जिसको परिजनों के द्वारा काफी तलाश किया गया, नहीं मिलने पर परिजनों के द्वारा थाना आदर्श नगर में लडक़ी के गुमशुदगी के संबंध में सूचना दी गई।

थाना पुलिस द्वारा मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लडक़ी की तलाश की गई। मामले में क्राइम ब्रांच कैट के द्वारा भी कार्रवाई की जा रही थी। क्राइम ब्रांच कैट के द्वारा लडक़ी के संबंध में राजस्थान के जोधपुर का पता लगाया गया। क्राइम ब्रांच के प्रभारी द्वारा तुरंत एक टीम नियुक्त कर लडक़ी को बरामद किया गया। लडक़ी ने पूछताछ के दौरान बताया कि वह अपने परिजनों के साथ किसी बात को लेकर नाराज थी। अब वह परिजनों के साथ जाना चाहती है। गुमशुदा लडक़ी के परिजनों को सख्त हिदायत देते हुए परिजनों के हवाले किया गया। परिजनों द्वारा पुलिस टीम का तहे दिल से धन्यवाद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *