• October 16, 2025

गोवा के मुख्यमंत्री सावंत बोले कांग्रेस पार्टी चलाने के लिए राजस्थान बना एटीएम

 गोवा के मुख्यमंत्री सावंत बोले कांग्रेस पार्टी चलाने के लिए राजस्थान बना एटीएम

देश में कांग्रेस पार्टी चलाने के लिए राजस्थान एटीएम का काम कर रहा है। पार्टी को राजस्थान से पैसे पहुंचाए जाते हैं। यह कहना है गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत का। वे शुक्रवार को भाजपा की परिवर्तन यात्रा के दौरान भिवाड़ी में पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी चलाने के लिए राजस्थान एटीएम बन चुका है। यहां से पैसे पहुंच जाते हैं। जिसे देखते हुए आमजन यहां भाजपा की सरकार चाहता है। आमजन कुशासन की इस सरकार को उखाड़ फेंकना चाहता है। उन्होंने कहा कि पैसे का भ्रष्टाचार तो सुना था लेकिन यहां तो सरकारी कार्यालय में ही भ्रष्टाचार का गोल्ड मिल रहा है। साथ ही माइंस का घोटाला राजस्थान में जोरों पर है क्योंकि माइंस से बड़ा रेवेन्यू सरकार को प्राप्त होता है। उन्होंने राजस्थान के मुख्यमंत्री से सवाल किया कि क्या उन्होंने सरकार बनाने के समय जो वादे जनता से किए थे वह वादे पूरे किए जबकि भाजपा जो वादे चुनाव में करती है उन्हें पूरा करती है। उन्होंने कहा कि राजस्थान में पिछले 5 साल में 19 बार पेपर आउट हुए। राजस्थान सरकार पेपर लीक वाली सरकार बन गई है। यहां सरकार के मंत्री द्वारा पेपर लीक कराए गए। यहां हर चीज में घोटाला है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वह कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेक और राजस्थान में भी डबल इंजन की सरकार लाएं। इसके साथ ही उन्होंने राजस्थान में दलितों पर हुए अत्याचार के कुछ मामले भी बताएं साथ ही केंद्र सरकार की योजनाओं का बखान किया। इस अवसर पर उनके साथ विधानसभा नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया सहित अनेक नेता मौजूद रहे।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *