October 7, 2026

ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुरादाबाद में गणेश चतुर्थी की धूम, जगह-जगह विराजे गणपति

 पीतल नगरी मुरादाबाद में मंगलवार को श्री गणेश चतुर्थी के पावन त्यौहार पर जगह-जगह गजानन विराजमान हो गए। श्रद्धालुगण हर्षोल्लास से बैंड बाजों के साथ नाचते गाते गणेश प्रतिमा को घर और मंदिरों में लेकर आए। इसके बाद मंत्रोचारण के साथ पूरे विधि विधान से घर व मंदिर में गणपति भगवान की स्थापना की गई। विभिन्न धार्मिक और माराठी संस्थाओं के द्वारा चौक में, पार्कों में, धर्मशालाओं आदि स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं।

सप्ताह भर से मुरादाबाद में गणेश चतुर्थी धूमधाम से मनाने को लेकर तैयारियां जोर-शारों से चल रही थी। मंदिरों, पंडालों और घरों को गणेश प्रतिमा स्थापना के लिए रंग-बिरंगे फूल, गुब्बारे और लाइटों से सजाया गया। बैंड बाजों, ढोल नगाड़ों के साथ नाचते गाते हुए लोंगों ने शोभा यात्रा निकालकर गणपति जी की प्रतिमा पूजा अर्चना के साथ स्थापित की। इसके बाद गणेश भगवान को मोदक का भोग लगाया गया। श्री गणेश महोत्सव समिति बाजार गंज घास मंडी के तत्वावधान में महाराष्ट्र से आई विशाल प्रतिमा की भव्य शोभायात्रा निकालकर गणपति चौक पर प्रतिमा स्थापित की गई। श्री महाराष्ट्र मित्र मंडल के तत्वावधान में अताई स्ट्रीट चौक पर विशाल गणेश प्रतिमा विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद स्थापित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.