ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कार्य के प्रति पूर्ण समर्पण ही, विश्वकर्मा पूजन का मूल तत्व है: प्रवीण चन्द्र झा

हस्तशिल्प, उद्योग, अभियांत्रिकी और वास्तु के आराध्य भगवान विश्वकर्मा की जयंती दिवस आज बीएचईएल हरिद्वार में हर्षोल्लास के साथ मनायी गयी। इस अवसर पर बीएचईएल की दोनों इकाइयों, हीप और सीएफएफपी में ‘श्री विश्वकर्मा पूजन’ का आयोजन किया गया। बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक प्रवीण चन्द्र झा ने दोनों ही इकाइयों में आयोजित पूजा अनुष्ठानों में सहभागिता की।

विश्वकर्मा जयंती पर सभी कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए प्रवीण चन्द्र झा ने कहा कि विश्वकर्मा पूजन हमें संदेश देता है कि मानव जगत के कल्याण को किया गया प्रत्येक कार्य, ईश्वर की उपासना के समान है। उन्होंने निष्काम कर्म की भावना पर बल देते हुए कहा कि सद्कर्म का परिणाम हमेशा सुखद ही होता है। उन्होंने बताया कि अपने कार्य के प्रति पूर्ण समर्पण ही विश्वकर्मा पूजन का मूल तत्व है।

इस अवसर पर महाप्रबंधक (प्रभारी) सीएफएफपी वी. के. रायजादा सहित अन्य महाप्रबन्धकगण, वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी तथा यूनियन, एसोसिएशन एवं फेडरेशन्स के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *