ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

श्रम कल्याण दिवस पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

विश्वकर्मा पूजा के उपलक्ष्य में शनिवार को श्रमायुक्त कार्यालय में श्रम कल्याण दिवस सह एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

साथ ही श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के हितार्थ चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के संबंध में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित कर उपस्थित श्रमिकों एवं श्रमिक संघ के प्रतिनिधि को जानकारी दी गई।इस अवसर पर सहायक श्रमायुक्त रोहित राज सिंह,श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी दिलीप कुमार झा,रमण कुमार सिंह,ट्रेड यूनियन के प्रतिनिधिमंडल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन कर कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।

इस मौके पर श्रम परिवर्तन पदाधिकारी ने कहा कि असंगठित क्षेत्र के कामगारों के लिए श्रम विभाग के द्वारा कई कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। वही बाल श्रम को रोकने तथा उन्मूलन के तहत विभाग के द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। सहायक श्रम आयुक्त सिंह ने कहा कि सरकार के द्वारा असंगठित मजदूरों के लिए शताब्दी एवं प्रवासी योजना चलाई जा रही है। बिहार में काम करने वाले मजदूरों को शताब्दी योजना के अंतर्गत कुल 20 प्रकार के लाभ दिए जा रहे हैं।

प्रवासी मजदूर योजना के तहत राज्य के बाहर काम करने वाले श्रमिकों को दुर्घटना एवं मृत्यु होने पर विशेष सहायता दी जाती है। उन्होंने कहा कि बाल श्रमिक 14 वर्ष की आयु से कम काम करने वाले बच्चों को बाल श्रमिक कहा जाता है। वही 14 से 18 वर्ष आयु से कम उम्र के किशोर श्रमिक द्वारा खतरनाक कार्य करने पर पाए गए नियोजक के विरुद्ध कार्रवाई की जाती है। जिसके अंतर्गत धावा दल के द्वारा नियोजक से 20 से 50 हजार तक का नगद जुर्माना या 2 वर्षों का जेल दोनों की सजा हो सकती है।

उन्होंने कहा कि वास्तविकता यह है की जो बच्चे घर दुकान प्रतिष्ठान कारखाना में श्रमदान कर पैसा उपार्जित करता है। इसे इसे दंडनीय अपराध की श्रेणी में रखा गया है।उन्होंने बताया कि सरकार के द्वारा 14 वर्ष के बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जा रही है। ऐसे में श्रम विभाग एवं मजदूर संघ के प्रतिनिधियों के द्वारा कडी निगरानी रखकर बाल श्रम उन्मूलन में सहायक बन सकते हैं।

इस मौके पर श्रम परिवर्तन पदाधिकारी सदर मनोज कुमार, पतरघट रोशन कुमार,नवहटा प्रियंका सुमन, महिषी रमन कुमार सिंह, सौर बाजार दिलीप कुमार झा, अमन कुमार,श्रमिक संघ के मोहम्मद नसीमुद्दीन, प्रभु लाल दास, मोहम्मद नासिर,कुंदन कुमार, बुधन शर्मा, सुधीर कुमार, रामविलास पासवान, वीरेंद्र दास बबलू दास सहित सैकड़ो मजदूरों ने भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *