सीएम योगी ने पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की बधाई दी

सीएम योगी ने पुष्कर सिंह धामी को सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी। उन्होंने लिखा- कर्मठ राजनेता, कुशल वक्ता, देवभूमि उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! बाबा श्री केदारनाथ जी की कृपा आप पर बनी रहे।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आज जन्मदिन है। प्रदेश में मुख्यमंत्री का जन्मदिन उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान बीजेपी युवा मोर्चा जन्मदिन को संकल्प दिवस के रूप में मना रहा है। सुबह से मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई देनेवालों की होड़ मची हुयी है। बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के आवास पर पहुंच रहे है। सभी कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए लंबी उम्र की तमन्ना की है। मुख्यमंत्री धामी ने सभी कार्यकर्ताओं का अभिवादन बड़ी ही हर्षोउल्लास के साथ स्वीकार किया।