फकीराग्राम सहकारी समिति की वर्षिक साधारण सभा 21 सितम्बर को

कोकराझाड़ जिले के फकीराग्राम थाना अंतर्गत फकीराग्राम सहकारी समिति का वर्ष 2022 -23 की वर्षिक साधरण सभा आगामी 21 सितम्बर 2023 गुरुवार सुबह 10 बजे से कोकराझार जिले के फकीराग्राम प्रतापखाता वीसीडीसी के सभा कक्ष में आयोजित की जाएगी। सभा में समिति के अध्यक्ष जमइउल हक एवं सचिव मन दे ने सभी सदस्य, डीलर एंव हिस्सेदारों से सभा में हिस्सा लेने का आह्वान किया है।

इसकी जानकारी आज फकीराग्राम सहकारी समिति के कार्यलय में आयोजित एक संवाद सम्मेलन में दोनों पदाधिकारियों ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *