ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मुख्यमंत्री शिवराज ने सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ लगाए पौधे

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने प्रतिदिन पौधरोपण करने के संकल्प के क्रम में रविवार को राजधानी भोपाल के श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ नीम, गुलमोहर और गूलर के पौधे लगाए। पौधा-रोपण में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया तथा खनिज साधन एवं श्रम मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह भी शामिल हुए।

मुख्यमंत्री चौहान के साथ सामाजिक कार्यकर्ता अनूप दुबे और जुझार सिंह राजपूत ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए। उनके परिजन एवं परिचित आनंद त्यागी, संजय दुबे, धर्मेंद्र सोनी, वैभव गर्ग, पवन पाटीदार, मोहन राजपूत, जितेंद्र परमार, वंदना व श्वेता ने भी पौधा-रोपण किया। मुख्यमंत्री के साथ सुनील राठौड़, सोनू वर्मा, कल्याण सिंह, विनय शर्मा और गोविंद राठौड़ ने भी पौधे लगाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *