प्रतापगढ़ में आटा चक्की पर सो रहे वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या

 संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह आटा चक्की पर सो रहे एक वृद्ध की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घर के लोग आटा चक्की पर पहुंचे तो देखा कि खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के बंधवा विजयीमऊ निवासी हरिश्चंद्र पटेल (55) घर से पांच सौ मीटर दूर खुद की जमीन में आटा चक्की लगाकर उसका संचालन करता था। शुक्रवार देर रात वह घर से खाना खाकर रोज की तरह आटा चक्की पर सोने के लिए चले गए।

इस दौरान वृद्ध की कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। शनिवार की सुबह जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन बुलाने के लिए आटा चक्की पर पहुंचे तो रक्तरंजित शव देख सन्न रह गए। सूचना पाकर थानाध्यक्ष इंद्रदेव पूरे फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। साथ ही साथ सीओ लालगंज रामसूरत सोनकर, कोतवाल लालगंज घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पूछताछ में जमीन के विवाद को लेकर हत्या की आशंका घरवालों ने जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *