ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

कांग्रेस महासचिव प्रियंका रविवार को टोंक से करेगी इंदिरा रसोई ग्रामीण योजना की शुरुआत, जनसभा की तैयारियां शुरू

राजस्थान के टोंक जिले के निवाई में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 10 सितंबर को इंदिरा रसोई ग्रामीण योजना की शुरुआत करेंगी। इंदिरा रसोई ग्रामीण योजना की शुरुआत को लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही है। झिलाई गांव के विवेकानंद मॉडल स्कूल में योजना का शुभारंभ करने के बाद कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी का जनसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

सभा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मंत्री मौजूद रहेंगे। तैयारियों के तहत टोंक, जयपुर और दौसा के नेताओं को सभा में भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 3 दिवसीय यात्रा पर सवाईमाधोपुर के रणथंभौर में हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 10 सितम्बर को प्रात: 10 बजे झिलाई गांव, जिला टोंक में स्थित विवेकानन्द मॉडल स्कूल के प्रांगण में जनसभा को सम्बोधित करेंगी।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी शुक्रवार देर शाम यहां सड़क मार्ग से पहुंचे। जिला कलक्टर चिन्मयी गोपाल, पुलिस महानिरीक्षक अजमेर लता मनोज व अधिकारियों के साथ सभा स्थल तथा हेलीपेड, डोम, पांडल, सहित तैयारियों का निरीक्षण कर चर्चा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सभास्थल पर पहुंचते पहुंचते अंधेरा होने पर मोबाइल की रोशनी में सीएम ने रूट चार्ट देखा। इस दौरान निवाई विधायक प्रशांत बैरवा भी मौजूद रहे। कांग्रेस के जिला चुनाव प्रभारी प्रशांत शर्मा ने बताया कि रविवार को झिलाय रोड स्थित विवेकानंद मॉडल स्कूल में प्रियंका गांधी जनसभा को संबोधित करेंगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शुक्रवार की शाम सवा छह बजे सडक़ मार्ग से निवाई पहुंचे। मुख्यमंत्री ने सभास्थल देखा। मुख्यमंत्री करीब एक घंटे निवाई में रुके। फिर जयपुर रवाना हो गए। प्रशासनिक स्तर पर तैयारियों के साथ ही पुलिस महकमा भी सुरक्षा को लेकर व्यवस्था को चाक-चौबन्द करने में जुटा हुआ है। राजकीय मॉडल स्कूल निवाई में आयोजित होने वाली विशाल जनसभा के लिए बड़े आकार का डोम तैयार किया जा रहा है। जिसमें वीआईपी एरिया भी बनाया गया है। आम जनता के बैठने के लिए दो पाण्डाल की व्यवस्था की गई है। केरोद के तन में हेलीपेड बनाया गया है। सभा स्थल पर प्रवेश के लिए दो प्रवेश द्वार बनाए गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *