ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पंजाब पुलिस ने फाजिल्का से पकड़ी 15 किलो हेरोइन

पंजाब पुलिस ने भारत-पाकिस्तान सीमा पर 15 किलो हेरोइन बरामद करके एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई हेरोइन की कीमत 105 करोड़ के करीब आंकी गई है।

पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शनिवार को बताया कि सीमा पार से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले नेटवर्क के खिलाफ फाजिल्का की एसएसओसी विंग ने खुफिया अभियान चलाया था। इसी दौरान एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से पुलिस ने 15 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। भारतीय तस्कर इस खेप को भूसे से भरी ट्रॉली में छिपा कर ले जा रहा था। पकड़ी गई हेरोइन को जांच के लिए लैब में भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि पिछले 45 दिनों में एसएसओसी फाजिल्का ने 147 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। तस्कर के खिलाफ पुलिस स्टेशन सदर फाजिल्का में मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है। डीजीपी ने बताया कि यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह तस्कर पाकिस्तान में किसके संपर्क में था और भारत में इस हेरोइन को कहां दिया जाना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *