ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

जी-20 शिखर सम्मेलन की सफलता के लिए राज्यपाल ने की गंगा आरती

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉक्टर सी वी आनंद बोस ने भारत की अध्यक्षता में हो रहे महत्वाकांक्षी जी-20 शिखर सम्मेलन की सफलता के लिए शुक्रवार सुबह मां गंगा की आरती की है। कोलकाता के बाबू घाट के पास मौजूद ग्वालियर घाट पर राज्यपाल ने सुबह 8:00 बजे के करीब गंगा आरती की। राज भवन की ओर से वैदिक रीति रिवाज से आरती की व्यवस्था की गई थी। वेद पाठी पुरोहितों ने मंत्रोचार किया जिनके साथ राज्यपाल ने भी मंत्र पाठ किया है। उन्होंने आरती के बाद मां गंगा में पुष्पांजलि अर्पित की और पुष्प चढ़ाए हैं। गवर्नर ने कहा कि जी-20 की सफलता की प्रार्थना के लिए यह पूजा की है। इसमें भारत और पश्चिम बंगाल की सफलता की कामना है।

उल्लेखनीय हैं कि जी-20 की बैठक में शामिल होने के लिए दुनिया भर के कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष भारत आ रहे हैं जिनमें अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन भी शामिल हैं। इन्हें शनिवार रात राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से रात्रि भोज भी दिया जाएगा जिसमें राज्यपाल डॉक्टर बोस और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी आमंत्रित हैं। हिन्दुस्थान समाचार / ओम प्रकाश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *