एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी ने किया मतदान

डुमरी विधानसभा क्षेत्र उप चुनाव में एनडीए प्रत्याशी यशोदा देवी ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने चैनपुर पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय तुईयो के बूथ संख्या 73 में मत डाला। साथ ही कहा कि लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करें।

डुमरी उप चुनाव एनडीए और इंडिया गठबंधन के लिए प्रतिष्ठा का विषय बन गया है। इस चुनाव में एनडीए की तरफ से आजसू की यशोदा देवी तो इंडिया की तरफ से सूबे की मंत्री बेबी देवी मैदान में हैं। इन दोनों के बीच सीधी टक्कर भी दिख रही है। एआइएमआइएम की तरफ से अब्दुल मोबिन रिजवी मैदान में हैं जो इस चुनाव को रोचक बना रहे हैं। यह उप चुनाव मंत्री जगरनाथ महतो के निधन की वजह से हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *