सोने की खदान पर सशस्त्र गुट के हमले में 13 की मौत, कई को बनाया बंधक

कांगो में सोने की खदान पर हुए सशस्त्र गुट के हमले 13 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सेना के प्रवक्ता के मुताबिक देर रात यह हमला हुआ।

सेना प्रवक्ता के अनुसार, युगांडा सीमा के पास स्थित खदान पर सोमवार रात सशस्त्र गुट ने हमला कर दिया जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई। कांगों के इटुरी प्रांत के अध्यक्ष डायडोने लोसा ने बताया कि हमले में 13 लोगों की मौत हुई और 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हमलावरों ने कई लोगों को बंधक भी बना लिया है। साथ ही उन्होंने भारी तादाद में खदान से सोना और अन्य सामान की लूट की।

डायडोने लोसा के अनुसार, इलाके में दो सशस्त्र समूह सक्रिय हैं। लोसा ने हमले के लिए कोडेको को दोषी ठहराया। हालांकि कोडेको ने हमले में अपना हाथ होने से इनकार किया है।

बता दें कि इससे पहले कांगो के एक चर्च पर आतंकी हमला हुआ था। जिसमें 14 लोगों की मौत हुई थी। उल्लेखनीय है कि कांगो में पहले भी इस तरह के हमले होते रहे हैं जिसमें लोगों की जान गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *