• February 26, 2026

पेट्रोल में पानी की शिकायत पर नोजल किया सील

 पेट्रोल में पानी की शिकायत पर नोजल किया सील

गौलापार में बीते सोमवार रात पूर्ति विभाग की टीम ने पेट्रोल से पानी मिलने की शिकायत के बाद एक पेट्रोल पंप के नोजल को सील कर दिया है। इसके बाद पंप से लिए गए सैंपल को जांच के लिए भेज दिया गया है।

क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी गिरीश चन्द्र जोशी ने बताया कि गौलापार में स्टेडियम के पास एचपी का पंप है। पुलिस के माध्यम से पता चला कि पंप के एक नोजल में पानी मिलने की शिकायत मिली है। इसके बाद वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच में पेट्रोल में पानी होने की पुष्टि हुई। पूछताछ में पंप स्वामी ने बताया कि उनका एक्स्ट्रा प्रीमियम पेट्रोल के नोजल काफी समय से बंद चल रहा था। कुछ रोज पूर्व उन्होंने तीन हजार लीटर तेल मंगाया था, उसके बाद नोजल से तेल की बिक्री शुरू कर दी थी। टीम ने उक्त नोजल को सील कर दिया है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *