ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

मनरेगा के श्रमिकों के लिए अद्वितीय रहा मोदी सरकार द्वारा कराया गया हवाई यात्रा

PM Narendra Modi के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ना सिर्फ देश भर का समग्र विकास कर रही है। बल्कि, विकास कार्य में लगे श्रमिकों का सम्मान भी किया जा रहा है। इसी कड़ी में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मनरेगा योजना में बेहतर कार्य करने वाले को दिल्ली बुलाकर सम्मानित किया गया है।

ना सिर्फ श्रमिकों का सम्मान किया गया, बल्कि सम्मान भी ऐसा मिला, जिसका इन लोगों ने सपना भी नहीं देखा था। बेगूसराय से दस श्रमिकों को मनरेगा के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी बिट्टू कुमार सिंह के नेतृत्व में हवाई जहाज से दिल्ली ले जाया गया। ठहराया गया बिहार भवन में, केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने सम्मानित करने के अलावा साथ बैठाकर खिलाया।

वापसी भी हुई राजधानी एक्सप्रेस से। अमृत सरोवर योजना में बेहतर कार्य करने के बाद सम्मानित होकर गुरुवार की देर शाम बेगूसराय लौटे श्रमिकों के चेहरे पर खुशी छाई हुई है। दिल्ली से वापस लौटे गढ़पुरा प्रखंड के कोरैय निवासी महेन्द्र दास, पंचू दास, पवन दास, महावीर दास, नावकोठी प्रखंड के रजाकपुर निवासी जोगी पासवान, बलिया प्रखंड के पोखरिया मंजलपुर निवासी धर्मेन्द्र सदा दिल्ली गए थे।

इनके साथ ही गए बछवाड़ा प्रखंड के अरवा निवासी पंकज कुमार साह, भगवानपुर प्रखंड के मोख्तियारपुर निवासी हरदेव दास तथा बरौनी प्रखंड के पपरौर निवासी मिथलेश कुमार दास एवं अशोक दास आदि दिल्ली यात्रा की कहकर भावुक हो जाते हैं। दिल्ली से लौटे जोगी पासवान एवं मिथलेश कुमार दास ने बताया कि हम सब दैनिक मजदूर रोज कमाते-खाते हैं। कभी सोचा भी नहीं था कि हवाई जहाज पर चढ़ेंगे।

लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हम लोगों को हवाई जहाज की यात्रा करवा दी। जब दिल्ली जाने का पत्र आया तो अचानक हम लोग चौंक उठे। यहां से बेगूसराय पहुंचे और बेगूसराय से स्कॉर्पियो से जैसी गाड़ी से पटना हवाई अड्डा ले जाया गया। वहां जब स्पाइसजेट के हवाई जहाज पर चढ़े तो वह सफर मेरे लिए अद्वितीय था। दिल्ली पहुंचे तो बिहार भवन में मेहमान जैसा स्वागत किया गया। एसी लगे कमरे में दो दिन रुके, मैट्रो की यात्रा की।

गिरिराज सिंह के साथ बैठकर खाना खाया, उन्होंने सम्मानित किया गया। मनरेगा के माध्यम से हमारा गांव कैसे विकसित हो, इसके लिए सुझाव मांगे, बेहतर करने का विचार दिया। यह सब हम लोगों के लिए आश्चर्य और सपना जैसा था। वापसी भी कोई साधारण ट्रेन से नहीं हुई, राजधानी एक्सप्रेस के एसी बोगी में बैठकर हम सब घर आए हैं। मनरेगा के माध्यम से अब तक तो कार्य करते ही थे। लेकिन मोदी सरकार ने जो सम्मान और अनुभव दिया, यह अपने कार्य के प्रति और प्रेरित कर रहा है।

ऐसे कार्यक्रमों से पता चलता है कि नरेन्द्र मोदी ना केवल दूरदर्शी सोच के साथ देश का विकास कर रहे हैं। बल्कि श्रमिकों के लिए उनके दिल में वही स्थान है जो किसी वीआईपी के लिए है। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी बिट्टू कुमार सिंह ने बताया कि अमृत सरोवर योजना में बेहतरीन करने वाले श्रमिकों को लेकर जब मैं दिल्ली के लिए चला तो इनकी खुशी देखते ही बनती थी। हवाई जहाज का सफर किसी आश्चर्य से कम नहीं था।

भाजपा नेता-सह-सांसद प्रतिनिधि अमरेन्द्र कुमार अमर ने बताया कि बेगूसराय के इन मनरेगा मजदूरों को विशिष्ट अतिथि के रूप में दिल्ली भेजा गया। जहां उनके रहने एवं आतिथ्य का प्रबंध किया गया। मनरेगा मजदूरों के सम्मान तथा उनके श्रम को सम्मानित करने के लिए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने अपने आवास पर मजदूरों के साथ खाना खाया। उनसे मनरेगा के क्षेत्र में होने वाले कार्यों के बारे में फीडबैक लिया। उनके सुझाव को ग्रामीण कार्य विभाग के बेहतर परिणाम के लिए सम्मिलित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *