• March 10, 2026

अरिजीत सिंह और शिल्पा राव की दिल छू लेने वाली आवाज में ‘जवान’ का दूसरा गाया ‘चलेया’ रिलीज

 अरिजीत सिंह और शिल्पा राव की दिल छू लेने वाली आवाज में ‘जवान’ का दूसरा गाया ‘चलेया’ रिलीज

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ के जिंदाबाद गाने के बाद अब फिल्म का दूसरा गाना ‘चलेया’ भी सामने आ चुका है, जो एक रोमांटिक ट्रैक है। इस गाने के ल़ॉन्च की खबर से ही लोगों में जोश भर गया, क्योंकि इसमें शाहरुख और नयनतारा की जोड़ी है। इस गाने में अरिजीत सिंह और शिल्पा राव की दिल छू लेने वाली आवाजें हैं।

इस गाने में पहली बार बतौर जोड़ी शाहरुख खान और नयनतारा नजर आए हैं और एक ताजा और आकर्षक केमिस्ट्री के साथ स्क्रीन्स में जान भर देते है। गाने को टैलेंटेड फरहा खान ने अपने सिग्नेचर स्टाइल में कोरियोग्राफ किया है, जिसने गाने को और भी शानदार बना दिया है। इस गाने को बेहद लोकप्रिय गीतकार कुमार ने लिखा है, जिनके पास लेटेस्ट हिट्स की एक पूरी सीरीज है।

अरिजीत सिंह की ये भावनात्मक पेशकश शाहरुख के प्यार भरे इमोशन्स में एक और अतिरिक्त परत जोड़ती है, जबकि नयनतारा की बेहतरीन आवाज को शिल्पा राव ने खूबसूरती से पेश किया है। यह गीत दिल की गहरी इच्छाओं के सार को दर्शाता है और प्यार का जश्न मनाता है।

‘जवान’ रेड चिलीज़ एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति है, जो 7 सितंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज होगी।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *