ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बच्चों के सुरक्षित भविष्य के लिए कार्यरत स्वयंसेवी संस्थाओं की बैठक

कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन (यूएस) और वैशाली समाज कल्याण संस्थान के द्वारा माया कौशल्या फाउंडेशन के कार्यालय में बेगूसराय जिला में बाल संरक्षण के लिए कार्य कर रही स्वयंसेवी संस्थानों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में वैशाली समाज कल्याण संस्थान के कार्यकारी निदेशक आंचल सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अपराध रिकार्ड ब्यूरो 2021 के आंकड़ों से पता चलता है कि देश में हर घंटे नौ बच्चे लापता होते हैं, जबकि आठ बच्चे ट्रैफिकिंग के शिकार होते हैं। रिपोर्ट बताती है कि वर्ष 2021 में देश में 77 हजार पांच सौ 35 बच्चे लापता हुए जो 2020 के मुकाबले 31 प्रतिशत ज्यादा है।

बैठक में नागरिक कल्याण संस्थान के सचिव प्रो. संजय गौतम ने बताया कि बच्चों को किसी भी प्रकार कि समस्या आती है तो हमारी संस्था हमेशा बच्चों के साथ रहेगी। विवेक विकलांग-सह-जन उत्थान सेवा समिति के सचिव डॉ. मनोज कुमार बच्चों के क्षेत्र में अपने संस्था द्वारा किए गए कार्यों को बेहतरीन ढंग से बताया।

ब्लू क्रास बहुदेशीय सोसायटी के सचिव प्रमोद कुमार झा ने बच्चों को अधिक से अधिक जागरूक करने की बात कही। वहीं, सृजन सेवा सुशील नगर के सचिव ने गांव-गांव में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बच्चों को जागरूक करने की बात की। आकाश फाउंडेशन के सचिव वीरेन्द्र राय ने बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर स्वयंसेवी संस्थानों के सक्रियता पर बल दिया।

बैठक की अध्यक्षता स्वयंसेवी संघ के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश पोद्दार एवं संचालन वैशाली समाज कल्याण संस्थान के सीईओ कौशल किशोर विकल ने किया। बैठक में माया कौशल्या फाउंडेशन के सचिव रौशन कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता बिंदु सिंह, उमेश ठाकुर, रविकिशन, राजमणि, इंद्रजीत, चंदन सहित अन्य स्वयंसेवी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *