ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

अंधेरी में कारोबारी को ठगने वाले दो आरोपित मध्यप्रदेश में गिरफ्तार

अंधेरी में कारोबारी को ठगने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने मध्यप्रदेश के कटरा बम्हनी बंजर से गिरफ्तार किया है। अंधेरी पुलिस ने अपराध में धोखाधड़ी की गई कुल राशि 7,43,096 रुपये बरामद कर ली है और इसे कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद जल्द ही कारोबारी को वापस कर दिया जाएगा।

वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संताजी घोरपड़े ने बताया कि अंधेरी के कारोबारी ने 14 फरवरी को ऑनलाइन धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह गांधी कंपनी के साथ कारोबार करता था। उसे मेल पर कंपनी की ओर से पैसे भेजने को कहा गया और उसने 8,30,521 रुपये ऑनलाइन भेज दिया। इसके बाद पता चला कि जिस बैंक खाते में उन्होंने पैसे भेजे थे, वह फेक था। इस मामले की शिकायत उसी दिन धारा 419, 420 आईपीसी के साथ धारा 66 (सी), 66 (डी) सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 के तहत दर्ज की गई। मामले की तकनीकी जांच के बाद आरोपितों के मध्यप्रदेश में बालाघाट में छिपने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने बालाघाट जाकर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *