ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

‘फॉक्सकॉन’ के चेयरमैन यंग लियू ने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से की मुलाकात

विश्व की अग्रणी इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादक कंपनी ‘फॉक्सकॉन’ के चेयरमैन यंग लियू ने शनिवार को गांधीनगर में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से मुलाकात की। गुजरात में आयोजित सेमीकॉन इंडिया 2023 में सहभागी होने आए ‘फॉक्सकॉन ‘ के चेयरमैन यंग लियू पहली बार गुजरात आए हैं। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के साथ इस मुलाकात बैठक के दौरान उन्होंने भारत में अपनी कंपनी का उत्पादन प्लांट स्थापित करने की प्रतिबद्धता दर्शायी।

मुख्यमंत्री पटेल ने बैठक के दौरान उन्हें गुजरात द्वारा घोषित ‘सेमीकंडक्टर पॉलिसी 2022-27’ में मिलने वाले लाभों तथा अन्य प्रोत्साहनों की जानकारी दी। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में गुजरात देश का सेमीकंडक्टर हब बनने की ओर अग्रसर है। इस मौके पर फॉक्सकॉन के चेयरमैन ने कहा कि उनके संभावित निवेश में गुजरात सबसे आगे रहेगा।

इस मुलाकात बैठक में मुख्य सचिव राज कुमार, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव के. कैलाशनाथन, एडिशनल चीफ सेक्रेटरी पंकज जोशी तथा विज्ञान प्रौद्योगिकी सचिव विजय नेहरा उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *