ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

इण्डिया नाम रखकर जनता को बरगलाने का प्रयास कर रहा विपक्ष: भूपेन्द्र चौधरी

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि जिस प्रकार अंग्रेजों ने ईस्ट इंंडिया कंपनी नाम रखकर भारत को लूटने की एवं इंडियन मुजाहिद्दीन ने इण्डिया नाम का प्रयोग कर भारत को तोड़ने की साजिश रची थी़ आज ठीक उसी प्रकार दिशाहीन एवं अवसरवादी विपक्ष भी इण्डिया नाम रखकर देश की जनता को बरगलाने का प्रयास कर रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष ने लखनऊ में कहा कि देश एवं उत्तर प्रदेश की जनता विपक्ष की असली चाल, चरित्र एवं चेहरे को बखूबी जानती है इसलिए इनके झांसे में नहीं आने वाली है, क्योंकि नाम बदलने से इनकी नीति और नियत नहीं बदलने वाली है।

भूपेन्द्र चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014, 2017, 2019 एवं 2022 की भांति ही आगामी 2024 लोकसभा चुनाव में भी देश की देवतुल्य जनता इन्हें मुंहतोड़ जवाब देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *