ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

योजनाओं को ईमानदारी से पात्रों तक पहुंचाए : जिलाधिकारी

आंगनवाड़ी कार्यकत्री से मुख्य सेविका पद पर प्रतिचयन उपरांत नियुक्ति आदेश वितरण समारोह का आयोजन जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बुधवार को विकास भवन सभागार में किया गया।

समारोह में आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को मुख्य सेविका पद के लिए नियुक्ति आदेश वितरित किया गया। इसमें उषा देवी, सोमवती, पुष्पा देवी व विनीता पांडे को जिलाधिकारी व अध्यक्ष नगर पालिका द्वारा नियुक्ति पत्र दिया गया। इस मौके पर जिलाधिकारी डॉ चंद्रभूषण ने नियुक्ति पत्र की बधाई देते हुए कहा कि आप लोगों द्वारा की गई सेवाओं तथा विभागीय योजनाओं को जमीन पर उतारने के प्रतिफल के रूप में यह नियुक्ति आदेश दिया गया है। यह आप लोगों के साथ-साथ विभाग के लिए गर्व की बात है। इससे आप सभी का उत्तरदायित्व बढ़ गया है।

उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से अभी तक विभागीय कार्यों का संपादन किया गया उससे भी अच्छा करने का प्रयास किया जाए तथा विभाग की योजनाएं पात्रों तक पहुंचाने का कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि अपने अधीनस्थों को साथ लेकर चले। कार्य व्यवहार अच्छा रखें।

अध्यक्ष नगर पालिका परिषद हमीरपुर कुलदीप निषाद ने कहा कि सरकार की महत्वपूर्ण योजनाएं आप के माध्यम से संचालित की जाती हैं तथा अति निर्धन लोगों को आपके माध्यम से लाभ पहुंचाने का कार्य किया जाता है। अतः अपने कर्तव्यों का अच्छे ढंग से पालन करें तथा कार्य को मानवीय दृष्टिकोण से करें। योजनाओं को पारदर्शिता व ईमानदारी से पात्रों तक पहुंचाएं।

इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी चंद्रशेखर शुक्ला, उपायुक्त मनरेगा, उपायुक्त एनआरएलएम, जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह तथा अन्य संबंधित मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *