कोरबा : सीएम बघेल 29 को कोरबा प्रवास पर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 29 जुलाई को कोरबा प्रवास पर रहेंगे। बघेल के प्रवास को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां शुरू कर दी है।

चुनावी साल में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश के अलग-अलग जिलों का लगतार दौरा कर रहे हैं। इसी कड़ी में 29 जुलाई को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोरबा प्रवास पर रहेंगे। बताया जा रहा हैं कि 29 जुलाई को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कोरबा में बड़ी जनसभा को संबोधित कर विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेंगे। जनसभा के लिए घंटाघर मैदान को चुना गया हैं, जहां बड़े पैमाने पर तैयारियां की जा रही हैं।

दौरे में मुख्यमंत्री सीएसईबी पश्चिम में बनने वाले 660-660 मेगावाट के दो नये यूनिट का भूमिपूजन करने के साथ ही मेडिकल कालेज का भूमिपूजन करेंगे। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री अपने इस दौरे में जिले की जनता को करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। मुख्यमंत्री के प्रवास की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *