ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

खाटूश्यामजी दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार पलटी, दो की मौत

उत्तरप्रदेश के इटावा से खाटूश्यामजी के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की कार शनिवार रात जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे 21 पर सदर थाना क्षेत्र में कालाखोह गांव के पास बेकाबू होकर पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो गंभीर घायलों को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है।

सदर थाने के एएसआई जगदीश प्रसाद ने बताया कि हाईवे पर कार पलटने की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे। जहां हादसे में घायल राधा (18) पुत्री ओमप्रकाश निवासी इटावा, काव्या (14) व यश (5) निवासी भिंड मध्यप्रदेश, वैभव (35), भगवती (60) व वृसनी (30) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने इटावा निवासी राधा (18) व भगवती (60) को मृत घोषित कर दिया। वहीं एमपी के भिंड निवासी यश व काव्या को गंभीर हालत में जयपुर रेफर किया गया है। कार सवार सभी लोग खाटूश्यामजी के दर्शन करने जा रहे थे। ड्राइवर को झपकी आने के कारण कालाखोह होटल के पास कार बेकाबू होकर पलट गई। सभी लोग रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद मौके पर कुछ देर के लिए जाम के हालात बन गए। सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक सुचारु कराया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *