स्वतन्त्रता संग्राम चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती

23 जुलाई, सन 1906 को मध्य प्रदेश के अलीराजपुर के भंवरा गांव में हमारे देश के स्वतन्त्रता संग्राम चंद्रशेखर आज़ाद का जन्म हुआ था। उनके पिता का नाम सीताराम तिवारी व माता का नाम जगरानी देवी था। बता दे कि, चंद्रशेखर आज़ाद अपने सभी क्रांतिकारी साथियों में बहुत ही प्रिय साथी के रूप में जाने जाते थे। वे एक बेहतरीन निशानेबाज और कुशल रणनीतिकार भी थे। उन्हें खुद को वचन दिया था कि वे कभी अंग्रेजों के हाथ नहीं आएंगे जिसे उन्होंने मरते दम तक निभाया। एक युवा क्रांतिकारी जिसने अपने देश के लिए हंसते—हंसते प्राण उत्सर्ग कर दिए। जो अपनी लड़ाई के आखिर तक आजाद ही रहा। दुनिया में जिस सरकार का सूर्य अस्त नहीं होता था, वह शक्तिशाली सरकार भी उसे कभी बेड़ियों में जकड़ ही नहीं पाई। चंद्रेशेखर हमेशा आजाद ही रहें, अपनी आखिरी सांस तक। उन्हीं स्वतन्त्रता संग्राम चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती आज पूरा देश मना रहा है।

आज़ाद की जयंती पर सीएम योगी ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

स्वतन्त्रता संग्राम चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक फोटो अपलोड कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही लिखा ”अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! आपका बलिदान निरंतर हम सभी को पूर्ण समर्पण के साथ देश और समाज की सेवा के लिए प्रेरणा प्रदान करता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *