ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बाढ़ प्रभावित गांवों मेें लोगों को न हो कोई परेशानी: मूलचंद शर्मा

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने यमुना में जल स्तर बढऩे के कारण जिला के नदी के साथ लगते बाढ़ प्रभावित गांवों में आपदा के समय पूरी तल्लीनता के साथ कार्य करने वाले जिला प्रशासन सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा की यह सेवा का समय है, इसलिए सभी बाढ़ प्रभावित लोगों का कार्य पूरे सेवा भाव से करें। बाढ़ प्रभावित गांवों में बिजली, पानी, चिकित्सा, खाद्य सामग्री, टैंट, चारे आदि की उपलब्धता सुनिश्चित करें अधिकारी।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने यमुना के तीव्र बहाव के कारण मोहना-सोलडा-बागपुर रोड के क्षतिग्रस्त होने पर गांवों की टूटी कनेक्टिविटी को जल्द फिर से जोडऩे, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों की सुविधा अनुसार पोल खड़े करके बिजली आपूर्ति, लोगों को खाद्य सामग्री वितरण, पीने का साफ पानी की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता, लोगों के रहन-सहन के लिए टेंट की व्यवस्था, मच्छरों के प्रकोप से बचाव के लिए फॉगिंग करवाने, गांवों में बीमारों के इलाज के लिए हरियाणा रोडवेज की मिनी बसों में डॉक्टर्स की टीम का नियमित विजिट करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की टीम बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों के स्वास्थ्य की जांच करें और आवश्यकतानुसार दवा मुहैया करवाएं। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने पशुपालन एवं डेयरिंग विभाग के अधिकारियों को इन गांवों में पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे स्कूलों में हुए जलभराव को तुरंत प्रभाव से निकलवाना सुनिश्चित करें, ताकि बच्चों की पढ़ाई जारी रखने के साथ-साथ उनका माहौल भी चेंज हो। इस अवसर पर विधायक जगदीश नायर, विधायक दीपक मंगला, विधायक प्रवीण डागर, जिला परिषद की चेयरपर्सन आरती रावत, नगर परिषद के चेयरमैन यशपाल, भाजपा जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, डीसी नेहा सिंह, एस.पी. लोकेंद्र सिंह सहित संबंधित विभागों के जिलाधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *