पंद्रहवीं राजस्थान विधानसभा के अष्टम सत्र की पुन: बैठक 14 जुलाई को

राजस्थान विधान सभा अध्यक्ष डॉ. सी.पी. जोशी ने 15वीं राजस्थान विधान सभा के अष्टम सत्र की पुन: बैठक 14 जुलाई को प्रात: ग्यारह बजे बुलाई है। इस संबंध में राजस्थान विधानसभा के प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा द्वारा राजस्थान राजपत्र में पांच जुलाई को अधिसूचना प्रकाशित करवाई गई।

उल्लेखनीय है कि 15वीं राजस्थान विधान सभा के अष्टम सत्र की बैठक 21 मार्च को सांय छह बज कर तियालीस मिनट पर अनिश्चितकाल के लिए स्थगित की गई थी। पन्द्रहवीं राजस्थान विधान सभा का आठवां सत्र 23 जनवरी से प्रारम्भ हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *