ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

बेबी देवी के शपथ ग्रहण समारोह में इंट्री नहीं मिलने से नाराज मंत्री मिथिलेश ठाकुर

दिवंगत जगरनाथ महतो की पत्नी बेबी देवी ने सोमवार को झारखंड सरकार में 11वें मंत्री के रूप में शपथ ली। बेबी देवी को राजभवन के दरबार हॉल में सोमवार को राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन सहित कई नेता और मंत्रियों ने हिस्सा लिया। हालांकि इस शपथ ग्रहण समारोह में झामुमो के कई मंत्रियों व नेताओं को इंट्री नहीं मिलने से वे नाराज हैं।

झारखंड सरकार में पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश ठाकुर और पर्यटन, खेल-कूद, कला-संस्कृति व युवा कार्य विभाग मंत्री हफीजुल हसन नाराज होकर राजभवन के गेट से लौट गये। बताया गया कि वहां उन्हें अंदर जाने नहीं दिया गया।

मंत्री मिथिलेश ठाकुर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए राजभवन पहुंचे थे, लेकिन उन्हें अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गयी, जिससे नाराज होकर वे लौट गये। उन्होंने कहा कि वे इस समारोह में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र के इशारे पर राजभवन काम कर रहा है, यह लोकतंत्र पर कुठाराघात है। मंत्रियों को नहीं जाने देना, उसके कार्यकर्ताओं को नहीं जाने देना और मीडियाकर्मियों को भी नहीं जाने देना, यह पूरी तरह से तानाशाही है। उन्होंने कहा कि राजभवन पूरी तरह से केंद्र के इशारे पर काम कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *