• March 8, 2026

जिला सांख्यिकी कार्यालय में सांख्यिकी दिवस का किया गया आयोजन

 जिला सांख्यिकी कार्यालय में सांख्यिकी दिवस का किया गया आयोजन

योजना एवम विकास विभाग (अर्थ एवम सांख्यिकी निर्देशालय), बिहार सरकार के द्वारा प्रो० पी.सी. महालनोबिस के जन्म दिवस पर आज 29 जून 2023 को सांख्यिकी दिवस के रूप में समारोह का आयोजन बहुत ही सादगी से मनाया गया है। तदनुसार किशनगंज डीएम श्रीकांत शास्त्री के निर्देशन में जिला सांख्यिकी कार्यालय में सांख्यिकी दिवस का आयोजन किया गया।

जिला योजना पदाधिकारी आशीष कुमार, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी शशि भूषण के द्वारा प्रो. महालनोबिस को याद करते हुए उनके फोटो चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर माल्यार्पण किया गया। इस वर्ष 17वीं सांख्यिकी दिवस समारोह का मुख्य विषय“ Alignment of State Indicator Framework with National Indicator Framework for Monitoring Sustainable Development Goals”” है। सादगी भरे समारोह में सांख्यिकी कार्यालय में विभागीय अधिकारियों व कर्मियो की उपस्थिति रही।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *