चोरी की मोटरसाइकिल 24 घंटे में बरामद, दो गिरफ्तार
कनखल पुलिस ने चोरी हुई बाइक को महज घटना के 24 घंटे के भीतर ही बरामद करते हुए दो आरोपिताें को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।
बीती 27 जून को भारत पुत्र गुलाब सिंह निवासी बाइपास रोड बिल्केश्वर मन्दिर कोतवाली नगर हरिद्वार ने मोटरसाइकिल संख्या यूके 08 एवाई 9637 के जमालपुर से चोरी होने के सम्बन्ध में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस मोटरसाइकिल की तलाश में जुट गई थी।
गुरुवार को पुलिस ने चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल को बैरागी कैम्प बजरीवाला से बरामद कर लिया। पुलिस ने मोटर साइकिल चोरी के मामले में दो आरोपितों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम 27 वर्षीय सुरजीत निवासी ग्राम बक्सैना थाना हजीतपुर जिला बदायूं उप्र और 23 वर्षीय पंचम पुत्र रामकुमार निवासी निकट शिव मन्दिर ताड़गंज आउला जिला बरैली उप्र बताए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।




