हाथ में है यह निशान तो मंदिर बनवाएंगे आप

हाथ में कुछ बहुत ही शुभ किस्म के निशान होते हैं। इनमें से कुछ निशान ऐसे भी होते हैं जो व्यक्ति की धार्मिकता और उसके धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि को दर्शाते हैं। ऐसे लेाग अपने गृहस्थ जीवन में रहते हुए किसी मंदिर का निर्माण कराते हैं। गुरु पर्वत पर मत्स्य का निशान होना इसी में से एक है। यदि किसी व्यक्ति के गुरु पर्वत पर मत्स्य का निशान है तो वह बहुत ही धार्मिक प्रवृत्ति का होता है। ऐसे लोग धर्म के प्रकाण्ड विद्वान होते हैं। इन्हें धर्म का अत्यधिक ज्ञान होता है। हालांकि ऐसे लोग अपने जीवन में बहुत ही संकोची प्रवृत्ति के भी होते हैं।

ऐसे लोग अपना रुपया मांगने में भी संकोच करते हैं। ये लोग दूसरों का काम पहले करना पसंद करते हैं। जन्म से ही ऐसे लोगों का उठना-बैठना अच्छे लोगों में होता है। जीवन रेखा से निकलकर कोई रेखा शनि पर्वत पर पहुंचे तो यह देरी से भाग्योदय का संकेत देती है। ऐसे लोग गुप्त विद्याओं के बहुत जानकार होते हैं। यदि सूर्य पर्वत पर पताका का निशान है तो ऐसा व्यक्ति अपने जीवन में मंदिर का निर्माण कराते हैं। यदि व्यक्ति के जीवन रेखा पर वर्ग का निशान बने तो यह रक्षा का संकेत है। ऐसे लोग धर्म-कर्म में बढ़ चढ़कर काम करते हैं और ईश्वर उनकी रक्षा करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *