• February 27, 2026

मणिपुर में छह आरपीएफ (पीएलए) कैडर गिरफ्तार

 मणिपुर में छह आरपीएफ (पीएलए) कैडर गिरफ्तार

मणिपुर में सुरक्षा बलों के द्वारा छह आरपीएफ (पीएलए) कैडरों को गिरफ्तार कर लिया गया। मणिपुर पुलिस ने आज बताया कि सुरक्षा बलों ने गुप्त सूचना के आधार पर एक अभियान चलाकर लामसांग क्षेत्र से उन्हें गिरफ्तार किया।
उनकी पहचान नंदेइबाम ओपेंड्रो सिंह उर्फ ऋषिकांत (49), युमखैबम राकेश सिंह उर्फ पुरी (32), नगंगोम लाखन सिंह उर्फ नानाओ (24), वांगखेम रतन सिंह (47), हेइसानम देबेन सिंह (41) और मोइबुंगखोंगबाम बिनु मैतेई (49) के रूप में की गई है।

गिरफ्तार लोगों के पास से एक मैगजीन के साथ एक 9 मिमी की पिस्तौल, एक मैगजीन के साथ एक .32 पिस्तौल, 16 जीवित कारतूस, आठ मोबाइल फोन और एक जिप्सी वाहन बरामद किया गया।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *