• October 21, 2025

प्रतिबिंब पोर्टल के जरिए पिछले एक महीने में 468 साइबर ठग गिरफ्तार

 प्रतिबिंब पोर्टल के जरिए पिछले एक महीने में 468 साइबर ठग गिरफ्तार

प्रतिबिंब पोर्टल साइबर अपराधियों के खिलाफ जबरदस्त काम कर रहा है। प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से झारखंड में पिछले एक महीने के दौरान 468 साइबर अपराधी गिरफ्तार हुए हैं। 1635 सिम कार्ड बरामद किए गए। इसके अलावा 1107 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए। मामले में राज्य में 99 एफआईआर किए गए हैं। प्रतिबिंब पोर्टल के जरिए 132 सिम कार्ड को सीज किया गया है।

सीआईडी डीजी अनुराग गुप्ता के अनुसार, साइबर अपराधी सबसे अधिक देवघर जिले में 200 गिरफ्तार हुए हैं। इसके अलावा धनबाद में 10, गिरिडीह में 114, हजारीबाग में 37, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) में चार, जामताड़ा में 70, पाकुड़ में पांच, गोड्डा में तीन, बोकारो में पांच, गढ़वा में एक,कोडरमा में 10,लातेहार में चार और दुमका में पांच साइबर अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं।

पायलट प्रोजेक्ट के दौरान ही इस पोर्टल की मदद से झारखंड में एक महीने में 468 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके परिणाम स्वरूप झारखंड इलाके से होने वाले साइबर अपराध में एक महीने के भीतर ही 20 फीसदी से अधिक की गिरावट आयी है। दिसम्बर के पहले हफ्ते में झारखंड से कुल 31,228 साइबर अपराध रिपोर्ट हुए थे जबकि 28 दिसम्बर से तीन जनवरी के सप्ताह में कुल 24,264 साइबर अपराध ही रिपोर्ट हुए।

प्रतिबिंब पोर्टल को केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत आने वाले इंडियन साइबर क्राइम कोआर्डिनेशन सेंटर (आई4सी) ने तैयार किया है और इसकी मदद से किसी इलाके में सक्रिय साइबर अपराधियों की रियल टाइम जानकारी उस क्षेत्र के एसपी और थाना प्रभारी को मिल जाती है।

Digiqole Ad

Rama Niwash Pandey

https://ataltv.com/

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *