• March 8, 2026

मणिपुर पुलिस ने 335 लोगों को लिया हिरासत में

 मणिपुर पुलिस ने 335 लोगों को लिया हिरासत में

मणिपुर पुलिस ने राज्य के इंफाल वेस्ट, थौबल तथा बिष्णुपुर जिलों में उल्लंघन के सिलसिले में 335 लोगों को हिरासत में लिया। पुलिस ने आज बताया कि आवश्यक वस्तुओं के साथ एनएच -37 पर 288 तथा एनएच -2 पर 293 वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित की गई है।

वाहनों की स्वतंत्र और सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए सभी संवेदनशील स्थानों पर कड़े सुरक्षा उपाय किए गए हैं और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा बलों को व्यापक पैमाने पर तैनात किया गया है। पुलिस ने बताया कि पहाड़ी और घाटी दोनों में मणिपुर के विभिन्न जिलों में 141 नाके और जांच चौकियां स्थापित की गई है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *