• March 7, 2026

लंका के नखुटी जांजू बाजार में लगी आग में 15 दुकानें जलकर राख

 लंका के नखुटी जांजू बाजार में लगी आग में 15 दुकानें जलकर राख

होजाई जिलांतर्गत लंका के नखुटी जांजू बाजार में बीती रात लगी भयावह आग के चलते इलाके में अफरा-तफरी फैल गयी। पुलिस सूत्रों ने आज बताया है कि आग बीती रात करीब नौ बजे के आसपास लगी। आग ने बाजार की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया।

आग की चपेट में 15 व्यापारिक प्रतिष्ठान जलकर राख हो गए। आग बुझाने के लिए लंका से लगभग 25/30 किमी दूर इलाके में दमकल की कई गाड़ियां मौके पहुंची और ग्रामीण बाजार में आग बुझाई। व्यापारियों के मुताबिक आग में करोड़ों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।

हालांकि, यह पता नहीं चल पाया है कि आग कहां से लगी। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *