• January 2, 2026

मोदी सरकार की उपलब्धियां बताने आज आगरा आ रहे राजनाथ सिंह, करेंगे जनसभा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के नौ वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा के महासंपर्क अभियान के अंतर्गत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की जनसभा रविवार सुबह 10 बजे आगरा में कागारौल के किदवई इंटर कालेज आएंगे।

मोदी सरकार की उपलब्धियां बताने आज आगरा आ रहे राजनाथ सिंह, करेंगे जनसभा

केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के नौ वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा के महासंपर्क अभियान के अंतर्गत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की जनसभा रविवार सुबह 10 बजे आगरा में कागारौल के किदवई इंटर कालेज और दोपहर तीन बजे जीआईसी मैदान में होगी। शनिवार को जीआईसी मैदान में भूमि पूजन किया गया तो वहीं कागारौल में सांसद राजकुमार चाहर ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

जीआईसी मैदान में महानगर अध्यक्ष भानु महाजन के नेतृत्व में जनसभा के लिए भूमि पूजन किया गया। वैदिक मंत्रोचार के साथ आचार्यों ने यज्ञ में आहुति दिलवायीं। भूमि पूजन में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय, विधायक डा. जीएस धर्मेश, अशफाक सैफी, निर्मला दीक्षित आदि शामिल रहे। एसपी सिंह बघेल ने कहा कि पिछले 9 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप नहीं है। कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा विपक्ष को जनता पिछले कई चुनावों में नकार चुकी है।

उधर सांसद राजकुमार चाहर ने कागारौल के किदवई इंटर कालेज में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि कागारौल में रक्षा मंत्री की ऐतिहासिक सभा होगी। जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाह, विधायक भगवान सिंह कुशवाह, हेमेंद्र शर्मा, उमेश सैंथियां, टीएन अग्रवाल, नागेंद्र दुबे गामा, दिगंबर सिंह धाकरे,डॉ यादवेंद्र शर्मा, हेमंत भोजवानी,महेश शर्मा, नवीन गौतम, गौरव शर्मा, अवधेश रावत,ललित चतुर्वेदी ,सुनील करमचंदानी, रोहित आदि मौजूद रहे।

किरावली और आगरा रोड पर खड़े होंगे वाहन
कागारौल में पार्किंग की व्यवस्था की गई गई। किरावली, अछनेरा, फतेहपुर सीकरी, खेरागढ़, जगनेर, सैंया, इरादतनगर के वाहनों के लिए किरावली रोड पर पार्किग बनाई गई है। आगरा से आने वाले वाहनों के लिए आगरा रोड पर पार्किग बनाई है। जनसभा स्थल के लिए दो बड़े द्वार बनाये है। सभास्थल तक केवल मंत्री, सांसद, विधायक आदि के वाहन जाएंगे। बाकी जनप्रतिनिधियों के वाहन दिगरोता रोड की तरफ कॉलेज से आगे जाकर खड़े होंगे।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *