• March 7, 2026

Uttarakhand: ‘अतिक्रमण किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं’-CM धामी

 Uttarakhand: ‘अतिक्रमण किसी भी तरह से बर्दाश्त नहीं’-CM धामी

हरिद्वार  उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर से अवैध मजारों को बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में अवैध ढांचों का जड़ से सफाया किया जायेगा। आज हरिद्वार स्थित श्री कृष्ण निवास आश्रम में विहिप की केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में भाग लेने पहुंचे सीएम धामी ने जय श्री राम के उद्घोष के साथ अपना भाषण शुरू किया और जय श्री राम के उद्घोष के साथ ही भाषण समाप्त किया।

उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड में धर्म के नाम पर बड़ी संख्या में अवैध ढांचे खड़े हो गए है। सरकार ने अभी तक सैकड़ों ढांचे हटा दिए है लेकिन अवैध ढांचों की ये संख्या हजारों में है। जब तक इन ढांचों का जड़ से सफाया नही किया जाता तब तक कार्रवाई जारी रहेगी।

सीएम धामी ने साफ तौर पर कहा कि किसी को भी परेशान करना हमारा उद्देश्य नहीं लेकिन देवभूमि की इस पवित्र धरा में किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, यहां पर भी इस तरह के कठोर कृत्य किए गए हैं उन पर कठोर कार्यवाही अवश्य की जाएगी

इसके साथ ही सीएम धामी ने बताया कि उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट बनकर तैयार हो गया है। इसके लिए गठित कमेटी की रिपोर्ट भी 30 जून तक आ जाएगी। जल्द ही सबसे पहले समान नागरिक संहिता लागू करने वाला राज्य उत्तराखंड देश के अन्य राज्यों के लिए मॉडल के रूप में काम करेगा।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *