• March 8, 2026

भिवंडी में फैक्ट्री की दीवार गिरने से एक बच्चे की मौत, दूसरा घायल

 भिवंडी में फैक्ट्री की दीवार गिरने से एक बच्चे की मौत, दूसरा घायल

मुंबई से सटे भिवंडी शहर के दीवानशाह दरगाह रोड पर स्थित 50 साल पुरानी फैक्ट्री की दीवार रविवार देर रात अचानक ढह जाने से एक बच्चे की मौत गई। इस घटना में एक अन्य बच्चा घायल हो गया और उसका इलाज नजदीकी अस्पताल में हो रहा है।

पुलिस के अनुसार भिवंडी में लगातार हो रही बारिश की वजह से दो बच्चे फैक्ट्री की दीवार के बगल में खड़े थे। अचानक देर रात दीवार गिरने से दोनों बच्चे मलबे में दब गए। इस घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड के जवान मौके पर पहुंचे और दोनों को बाहर निकाला। इनमें से एक की मौत मौके पर ही हो गई, जबकि दूसरे को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *