• March 7, 2026

सीएम धामी से मिले क्रिकेटर आकाश मधवाल

 सीएम धामी से मिले क्रिकेटर आकाश मधवाल

उत्तराखंड के क्रिकेटर आकाश मधवाल ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उन्हें आईपीएल में अच्छे प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। क्रिकेटर आकाश मधवाल ने आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस की टीम से खेलते हुए गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के साथ ही खिलाडियों को कई तरह के प्रोत्साहन देने के प्रयास कर रही है। इस अवसर पर उत्तराखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के उपाध्यक्ष जितेन्द्र नेगी एवं संजय सिंह भी मौजूद रहे।

Digiqole Ad

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *