स्कूल-कॉलेज के बाहर और अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों पर महिलाओं व बालिकाओं के साथ मनचलों द्वारा छेड़छाड़ और छींटाकशी की घटनाओं को रोकने के लिए गुरुवार से नौ दिवसीय राजव्यापी अभियान ऑपरेशन गरिमा शुरू हुआ। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक सिविल राइट्स एवं एएचटी स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान के अंतर्गत स्कूल-कॉलेज, सार्वजनिक स्थान, कोचिंग सेंटर, गर्ल्स हॉस्टल और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस कर्मियों द्वारा निगरानी की जाएगी। ट्रेन, बस आदि सार्वजनिक परिवहन के साधनों […]Read More
Feature Post
हॉकी इंडिया ने गुरुवार को अपनी 100वीं कार्यकारी बोर्ड बैठक का आयोजन किया। बैठक में देश में खेल के भविष्य को आकार देने वाले महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई। इस ऐतिहासिक बैठक की अध्यक्षता हॉकी इंडिया के अध्यक्ष पद्मश्री डॉ. दिलीप टिर्की के साथ-साथ हॉकी इंडिया के महासचिव भोला नाथ सिंह और हॉकी इंडिया के कोषाध्यक्ष सेकर जे मनोहरन ने की। इस महत्वपूर्ण अवसर पर अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) के अध्यक्ष दातो तैयब इकराम […]Read More
आज हुई दो दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं में दो जंगली हाथी दो अलग-अलग स्थानों पर मालगाड़ियों से टकरा गए। पूर्वोत्तर सीमा रेल (पूसीरे) के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सब्यसाची डे ने बताया कि पहली घटना बुधवार की देर रात करीब दो बजकर 40 मिनट पर पूसीरे के अलीपुरद्वार मंडल के डुआर्स इलाके में चलसा-नागराकाटा खंड (केएम 68/3-2) के बीच हुई। दूसरी घटना पूसीरे के लमडिंग डिवीजन के तहत दिगारू-पानबारी खंड (किमी 41/1-2) में आज सुबह 07.10 बजे हुई। […]Read More
विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप 2023: पीवी सिंधु को पहले दौर में
ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु को 21-27 अगस्त तक डेनमार्क के कोपेनहेगन में होने वाली बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन (बीडब्ल्यूएफ) विश्व चैंपियनशिप के महिला एकल ड्रा में पहले दौर में बाई दी गई है। विश्व चैंपियनशिप के लिए ड्रा गुरुवार को मलेशिया के कुआलालंपुर में बीडब्ल्यूएफ मुख्यालय में आयोजित किया गया। टूर्नामेंट में 16वीं वरीयता प्राप्त पूर्व विश्व चैंपियन सिंधु दूसरे दौर में जापानी स्टार और अपने प्रतिद्वंद्वी नोज़ोमी ओकुहारा से खेल सकती हैं, जिन्होंने 2017 […]Read More
टोहाना में नौकर लाखों की राशि लेकर हुआ फरार
जिले के टोहाना क्षेत्र में एक नौकर द्वारा लाखों रुपये लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। इस बारे में सदर टोहाना पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई गई है। पुलिस को दी शिकायत में गांव सनियाना निवासी हरमनदीप सिंह ने कहा है कि बिहार का रहने वाला रविन्द्र कुमार नामक युवक गांव बोस्ती के समीप उसके फार्म हाऊस पर बतौर नौकर काम करता है। गत दिवस उसने उसे गांव मोड़ी के नजदीक स्थित अमर […]Read More






