राजनीतिक विज्ञापनों के प्रमाणन का रखें विशेष ध्यान: अमरजीत सिंह
जिलाधीश एवं हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी अमरजीत सिंह ने सभी उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों से प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया तथा सोशल मीडिया में प्रसारित एवं प्रकाशित होने वाले राजनीतिक विज्ञापनों के प्रमाणन का विशेष ध्यान रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि लोकसभा आम चुनाव और विधानसभा उपचुनावों के लिए लागू आदर्श आचार संहिता की अवधि के दौरान उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों के चुनावी व्यय पर कड़ी नजर रखी जा रही है। […]Read More






