अभिषेक 104 छक्के लगा बने नंबर 1, वैभव टॉप-5 से बाहर; 2026 में T20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 बैटर

भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा ने एशियन गेम्स 2026 की क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ खेली अपनी 61 रन की पारी के दौरान 7 छक्के लगाए और साल 2026 में टी20 प्रारूप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले नंबर पर काबिज हो गए। अभिषेक ने फिन एलन की बादशाहत समाप्त करते हुए टॉप पोजिशन हासिल की।

अभिषेक ने लगाए हैं 104 छक्के

अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल में अपनी पारी के दौरान 7 छक्के लगाए और साल 2026 में टी20 क्रिकेट में उन्होंने अपने 100 छक्के भी पूरे किए। वो ऐसा करने वाले इस साल पहले भारतीय बने जबकि ओवरऑल फिन एलन के बाद ये कमाल करने वाले दूसरे बैटर भी बने। अभिषेक ने साल 2026 में अब तक खेले 44 मैचों में कुल 104 छक्के लगाए हैं जबकि फिन एलन जो दूसरे नंबर पर आ गए उन्होंने 53 मैचों में 101 छक्के लगाए हैं।

साल 2026 में सबसे ज्यादा छक्के टी20 क्रिकेट में लगाने वाले टॉप-10 बल्लेबाजों की लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी छठे नंबर पर हैं जिन्होंने 24 मैचों में 90 छक्के जड़े हैं जबकि इशान किशन 9वें स्थान पर हैं जिन्होंने 44 मैचों में 81 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर निकोलस पूरन हैं जिन्होंने 49 मैचों में 99 छक्के लगाए हैं जबकि चौथे स्थान पर रयान रिकेल्टन हैं जिन्होंने 42 मैचों में 96 छक्के लगाए हैं। पांचवें स्थान पर मिचेल मार्श 37 मैचों में 95 छक्के लगाकर मौजूद हैं।

2026 में T20 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-10 बैटर

बल्लेबाज साल मैच पारी नाबाद रन बेस्ट स्कोर औसत गेंद स्ट्राइक रेट 100 50 0 4 6
अभिषेक शर्मा 2026-2026 44 44 2 1374 135* 32.71 669 205.38 2 11 10 128 104
फिन एलन 2026-2026 53 52 4 1496 101 31.16 828 180.67 3 6 4 131 101
निकोलस पूरन 2026-2026 49 49 5 1261 106 28.65 837 150.65 1 8 3 85 99
रयान रिकेल्टन 2026-2026 42 42 7 1390 123* 39.71 817 170.13 2 7 2 109 96
मिचेल मार्श 2026-2026 37 37 1 1544 111 42.88 968 159.5 2 11 0 146 95
वैभव सूर्यवंशी 2026-2026 24 24 0 1022 103 42.58 459 222.65 1 7 1 85 90
दासुन शनाका 2026-2026 55 50 12 1108 121* 29.15 638 173.66 1 5 3 62 89
शिमरोन हेटमायर 2026-2026 51 50 9 1224 111* 29.85 736 166.3 2 4 4 77 87
इशान किशन 2026-2026 44 44 2 1607 103 38.26 923 174.1 1 13 4 162 81
डेवाल्ड ब्रेविस 2026-2026 46 40 4 1144 101 31.77 786 145.54 1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *