ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

पिस्तौल समेत एक व्यक्ति गिरफ्तार

धुबड़ी जिले के बिलासीपारा महकमा पुलिस और सापटग्राम पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाते हुए एक पिस्तौल और जिंदा कारतूस समेत एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पु

लिस ने आज बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान के दौरान शातिर अपराधी हफीजुद्दीन शेख को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपित के पास से पुलिस ने एक 7.65 बोर की एक पिस्तौल, 5 राउंड जिंदा कारतूस, एक कार (एएस-16डी-9138) के अलावा एक मोबाइल फोन जब्त किया है।

गिरफ्तार आरोपित कोकराझार जिले के फकीराग्राम का रहने वाला बताया गया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर हफीजुद्दीन के गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *