ataltv.com

Hindi News, Breaking Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest News in Hindi, ताजा हिंदी ख़बरें

स्वामी बालमुकुंद आचार्य ने किया गीता कांटेस्ट में भाग लेने का आह्वान

हमारे महाग्रंथ भगवद गीता में ज्ञान की गंगा बहती है, स्वयं भगवान कृष्ण ने अपने श्रीमुख से गीता के द्वारा अर्जुन को कर्म से विमुख न होने और संतुलित जीवन जीने का उपदेश दिया। यह उपदेश सिर्फ अर्जुन के लिए ही नहीं बल्कि समाज के हर व्यक्ति के लिए है। गीता में ज्ञान का सागर भरा है बस ज़रुरत है, उसे अपने जीवन में आत्मसात करने की। यह कहना था भाजपा के हवामहल विधायक स्वामी बालमुकुंद आचार्य का। जो हरे कृष्ण मूवमेंट जगतपुरा जयपुर के श्री कृष्ण बलराम मंदिर में भगवान का आशीर्वाद लेने पहुंचे।

गौरतलब है की हरे कृष्ण मूवमेंट 23 दिसंबर को गीता जयंती महोत्सव का आयोजन कर रहा है। इसके साथ ही गीता कांटेस्ट, बुक मैराथन और हेरिटेज फेस्ट का रजिस्ट्रेशन भी चल रहा है।

स्वामी बालमुकुंद आचार्य ने गीता जयंती की शुभकामनाओं के साथ हरे कृष्ण मूवमेंट के गीता कॉन्टेस्ट के बारे में विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने गीता जयंती के उपलक्ष्य पर आम जनता से ये आह्वान किया कि वो गीता कांटेस्ट में ज्यादा से ज्यादा भागीदारी करें और जितना हो सके गीता के ज्ञान को देश के कोने तक फैलायें। विधायक आचार्य ने हरे कृष्ण महामंत्र का जाप करते हुए आगे कहा की गीता स्वयं साक्षात कृष्ण का स्वरूप है और हमारे जीवन का आधार है। भगवान कृष्ण का आशीर्वाद ही मानव जीवन की आधारशिला है। इस अवसर पर हरे कृष्ण मूवमेंट के उपाध्यक्ष अनंत शेष दास उपस्थित थे। उन्होंने स्वामी का धन्यवाद करते हुए उन्हें गीता जयंती महोत्सव में आने का निमंत्रण दिया।

गीता कॉन्टेस्ट में श्रीमद्भागवत गीता के अध्याय 1 से 6 पर आधारित गीता कॉन्टेस्ट का रजिस्ट्रेशन चल रहा है जो कि 28 फरवरी तक चलेगा। परीक्षा प्रतियोगिता 5 मई को आयोजित की जाएगी। इस प्रतियोगिता में विजेताओं को प्रथम पुरस्कार 11 हजार, द्वितीय पुरस्कार 51 हजार 100, तृतीय पुरस्कार 2 हजार 100 दिए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *